फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bond for mbbs students for only mountain area uttarakhand government medical college

सरकारी मेडिकल कॉलेजों से सस्ती शिक्षा का सपना देख रहे युवाओं को झटका, दाखिले के नियम बदले

Fri, 28 Jun 2019 08:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Jun 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
Bond for mbbs students for only mountain area uttarakhand government medical college
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों से सस्ती शिक्षा का सपना देख रहे युवाओं को झटका लगा है। इस वर्ष से देहरादून और हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेजों में बांड भरकर एमबीबीएस करने का मौका नहीं मिलेगा। अब केवल श्रीनगर मेडिकल कॉलेज और भविष्य में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से छात्र-छात्राएं सस्ती शिक्षा हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


सचिव नितेश कुमार झा की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक, प्रदेश में डॉक्टरों के 679 पद रिक्त हैं। इन पदों को भरने के लिए अब बांड के नियमों का पालन किया जाएगा। जो युवा पहाड़ के मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेंगे, उन्हें ही बांड से सस्ती शिक्षा लेने का मौका दिया जाएगा। बांड भरने पर एमबीबीएस का शुल्क 50 हजार रुपये सालाना होता है जबकि बांड न भरने पर शुल्क चार लाख रुपये सालाना रहता है।
विज्ञापन


बांड भरने वालों के लिए भी नियम सख्त कर दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेजों में जूनियर और सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की कमी को देखते हुए बांड से एमबीबीएस करने वाले छात्रों को पहले एक साल मेडिकल कॉलेजों में सेवा देनी होगी। उसके बाद दो साल तक दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों के प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों पर सेवा देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दो वर्ष तक जिला चिकित्सालयों या दुर्गम के चिकित्सालयों में सेवा की अनिवार्यता रहेगी। दूसरी ओर, इस साल भी निजी मेडिकल कॉलेजों की 50 प्रतिशत सीटें राज्य कोटा और 50 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया मैनेजमेंट कोटा से भरने का शासनादेश जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed