फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Accident News: Bolero Car fell into ditch in Chamoli , Two people killed

उत्तराखंड: चमोली में कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, क्वारंटीन समय पूरा कर घर लौट रहा था एक मृतक

Wed, 13 May 2020 11:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणबगड़(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणबगड़(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 May 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Accident News: Bolero Car fell into ditch in Chamoli , Two people killed
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में बुधवार को चमोली जिले के नारायणबगड़ से चिड़िंगा-सिलोडी जा रही एक बोलेरो सड़क बदहाल होने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम ने खाई में उतरकर शवों को निकाला। इनमें से एक व्यक्ति अपना क्वारंटीन समय पूरा कर घर लौट रहा था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ...यहां मोबाइल नेटवर्क के लिए जान हथेली पर रखकर खड़ी चढ़ाई करने को मजबूर हैं लोग, तस्वीरें देखिए
विज्ञापन



नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने बताया कि बोलेरो बुधवार को शाम 4.30 बजे तलसारी चट्टान के पास से गुजर रही थी कि चिड़िंगा-सिलोडी में सड़क बदहाल होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक दिनेश सिंह (30) पुत्र सुजान सिंह, निवासी ग्राम-सिलोडी और विक्रम सिंह (42) पुत्र कुंदन सिंह, ग्राम-सिलोडी की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में दो ही लोग सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैसिलिटी क्वारंटीन में था मृतक

दुर्घटना की सूचना पर एसडीएम केएस नेगी, नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव, पटवारी मनीष रावत और ग्रामीण मगन लाल, धीरज सिंह, धर्मदत्त मलेठा सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि विक्रम सिंह चंडीगढ़ से आया था और भराड़ीसैंण में फैसिलिटी क्वारंटीन में था।

बुधवार को प्रशासन ने भराड़ीसैंण से इसे घर भेज दिया था। स्थानीय लोगों ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर पीएमजीएसवाई की सड़क बहुत खराब है, जिससे यहां हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। ब्लॉक प्रमुख यशपाल नेगी ने सड़क हादसे पर दुख जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed