{"_id":"6459eead8a21b5400c087543","slug":"board-exam-result-2023-cbse-and-uttarakhand-board-results-may-come-this-month-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Board Exam Result 2023: मूल्यांकन पूरा, इसी महीने आ सकता है सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
Board Exam Result 2023: मूल्यांकन पूरा, इसी महीने आ सकता है सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट
Tue, 09 May 2023 12:29 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी/रामनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी/रामनगर
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 09 May 2023 12:29 PM IST
सार
सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। अब रिजल्ट की तैयारी है।
विज्ञापन
रिजल्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट इसी माह आ जाएंगे। रिजल्ट को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। छात्र परीक्षाफल के इंतजार में टकटकी लगाए हैं। उत्तराखंड बोर्ड की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि परीक्षाफल मई के अंतिम सप्ताह में जारी होगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड में इस वर्ष हाईस्कूल में 130027 संस्थागत, 2088 व्यक्तिगत और इंटर में 123511 संस्थागत, 3813 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के लिए 1253 केंद्र बनाए गए थे। 132115 छात्रों ने हाईस्कूल और 127324 छात्र-छात्राओं ने इंटर की परीक्षा दी है। परीक्षाएं 16 मार्च से 6 अप्रैल तक हुईं थीं। 29 अप्रैल को मूल्यांकन कार्य भी संपन्न हो चुका है।
विज्ञापन
Uttarakhand: सुविधा...अब विद्यालय में ही बनेंगे 11वीं-12वीं के छात्रों के सभी प्रमाणपत्र, शासनादेश जारी
विज्ञापन
इधर, सीबीएसई में हाईस्कूल और इंटर की उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। अब रिजल्ट की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक सीबीएसई का रिजल्ट भी इसी माह जारी हो सकता है। फिलहाल इसकी कोई अधिकृत सूचना नहीं है।