फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bhu Kanoon Discussion on land law and migration in Bhararisain meeting in presence of CM Dhami CS Radha Raturi

Uttarakhand: सीएम धामी बोले- जल्द लागू होगा सशक्त भू-कानून, ड्राफ्ट पर की चर्चा, सुझावों को किया जाएगा शामिल

Wed, 13 Nov 2024 05:29 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (जोशीमठ)
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (जोशीमठ) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 13 Nov 2024 05:29 PM IST
सार

भराड़ीसैंण में भू-कानून को लेकर बैठक आयोजित की गई है। सीएम धामी भी बैठक में शामिल होने पहुंचे। 

विज्ञापन
Bhu Kanoon Discussion on land law and migration in Bhararisain meeting in presence of CM Dhami CS Radha Raturi
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीएम धामी ने बुधवार को विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में आयोजित बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में सख्त भू-कानून के सम्बन्ध में भू कानून के लिए बनाई गई समिति एवं अन्य पूर्व उच्चाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ भू कानून के ड्राफ्ट पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भू कानून को लेकर अत्यंत गंभीर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लागू होने वाले भू-कानून को जन भावनाओं के अनुरूप बनाए जाने की दिशा में काम कर रही है। कहा कि इस चर्चा के दौरान बहुत से अच्छे सुझाव आए हैं, जिन्हें भू कानून में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि एसडीएम और तहसीलदार स्तर पर भी भू कानून को लेकर जनता से सुझाव लिए जाएंगे, जिनमें से अच्छे सुझावों को इसमें शामिल किया जाएगा। एक सशक्त भू कानून का ड्राफ्ट स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं और विकास के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट सत्र में सरकार सशक्त भू कानून का विधेयक लेकर आएगी
उत्तराखंड राज्य में सशक्त भू कानून लागू करने के संबंध में आज बुधवार को आयोजित अहम बैठक में सीएम धामी भी शामिल होने पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव राधा रतूड़ी कर रही हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एलान कर चुके हैं कि आगामी बजट सत्र में सरकार सशक्त भू कानून का विधेयक लेकर आएगी। इसी उद्देश्य से सरकार ने भू कानून के संबंध में पूर्व नौकरशाहों का मार्गदर्शन भी प्राप्त कर रही है। 

नीय उत्पादों का लिया जायजा
सीएम पुष्कर धामी ने भराड़ीसैण में स्थानीय उत्पादों का जायजा भी लिया। मिलेटबीटा, कीवी, अचार सहित अन्य उत्पादों का स्वाद भी चखा। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें...सीएम धामी के अंदाज:  गेंदों पर लगाते दिखे चौके-छक्के...अब बाइक पर पहुंचे लोगों के बीच...देखें तस्वीरें

 

उद्यमिता विकास कार्यशाला को सराहा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ग्राम्य विकास एवं पलायन रोकथाम आयोग द्वारा भराड़ीसैंण (गैरसैंण) चमोली में राज्य स्तरीय ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन एक बहुत ही सराहनीय कदम है। मैं इस कार्यशाला में उपस्थित उद्यमिता क्षेत्र से जुड़े आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed