फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway will be improved with Rs 500 crore, work will start from March Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: अब 500 करोड़ से सुधरेगा बदरीनाथ हाईवे, मार्च से शुरू होगा काम, मई से शुरू हो जाएगी चारधाम यात्रा

Thu, 29 Feb 2024 02:45 PM IST
रेनू सकलानी प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 29 Feb 2024 02:45 PM IST
सार

एनएचआईडीसीएल को भूस्खलन क्षेत्रों के लिए केंद्र सरकार से बजट मिला है। अब बदरीनाथ हाईवे के सुधारीकरण का काम मार्च से शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
Badrinath Highway will be improved with Rs 500 crore, work will start from March Uttarakhand news in hindi
बदरीनाथ हाईवे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे के भूस्खलन और आपदा प्रभावित क्षेत्रों के ट्रीटमेंट के लिए एनएचआईडीसीएल को केंद्र सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से 500 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। अब मार्च माह से हाईवे पर सुधारीकरण कार्य शुरू होगा। चारधाम यात्रा आगामी मई माह से शुरू हो जाएगी। ऐसे में एनएचआईडीसीएल के सामने समय कम और काम अधिक है।

विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बेहद खस्ता हालत में है। गत वर्ष आपदा के दौरान जिन स्थानों पर भूस्खलन और भू-धंसाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी, वहां अभी भी स्थिति जस की तस है। पीपलकोटी बाजार के समीप हाईवे का चौड़ीकरण कार्य तो कर दिया गया है लेकिन डामर अभी तक नहीं बिछा है। ऐसे में यहां वाहनों की आवाजाही से धूल के गुबार उड़ रहे हैं।

विज्ञापन


यहां से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित भनेरपाणी में गत वर्ष भूस्खलन होने से हाईवे करीब 20 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन अभी तक यहां सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। पागल नाला से बेलाकूची तक हाईवे करीब आधा किमी हिस्से में बेहद संकरा और खतरनाक बना है। यहां आवासीय मकानों को भी खतरा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गडोरा गदेरे में आया मलबा अभी हाईवे किनारे अटका
हेलंग, बिरही और गडाेरा में भी स्थिति खतरनाक है। गडोरा गदेरे में आया मलबा अभी हाईवे किनारे अटका है। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से इसको भी नहीं हटाया जा सका है। गडोरा के अयोध्या हटवाल ने बताया कि एनएचआईडीसीएल की ओर से हाईवे पर सिर्फ मिट्टी भरान का काम किया जा रहा है, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया है।

ये भी पढ़ें...100 नामी में अपने धामी:  सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में उत्तराखंड के सीएम, इस वजह से मिली खास पहचान

बदरीनाथ हाईवे के भूस्खलन व भू-धंसाव वाले क्षेत्रों के ट्रीटमेंट के लिए लगभग 500 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। मार्च माह के शुरुआत में सभी टेंडरों पर काम शुरू हो जाएगा। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले हाईवे चाक चौबंद कर लिया जाएगा। - शैलेंद्र कुमार, महाप्रबंधक, एनएचआईडीसीएल, नंदप्रयाग, चमोली।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed