{"_id":"6a0c9c312f2b62412f0ef8a5","slug":"badrinath-highway-water-levels-rise-in-the-pagal-nala-due-to-rain-100-pilgrims-stranded-by-debris-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Highway: बारिश से पागल नाले का जल स्तर बढ़ा; मलबा आने से फंसे 100 तीर्थयात्री, पुलिस ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Highway: बारिश से पागल नाले का जल स्तर बढ़ा; मलबा आने से फंसे 100 तीर्थयात्री, पुलिस ने निकाला
Tue, 19 May 2026 10:59 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 19 May 2026 10:59 PM IST
सार
पागल नाले का जल स्तर बढ़ने से दोनों ओर फंसे लगभग 100 यात्रियों को उनके गंतव्य को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
पागल नाले में आया मलबा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने से मंगलवार रात को पागल नाले का जल स्तर बढ़ गया। जिससे बदरीनाथ हाईवे पर मलबा जमा हो गया है। करीब एक घंटे तक यहां हाईवे बाधित रहा। हाईवे बंद होने से पुलिस प्रशासन की ओर से बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे और यात्रा कर लौट रहे करीब 200 श्रद्धालुओं को पीपलकोटी, पाखी, हेलंग और गुलाबकोटी क्षेत्र में ही रोक लिया है।
विज्ञापन
जबकि पागल नाला के दोनों ओर फंसे लगभग 100 यात्रियों को उनके गंतव्य को रवाना कर दिया गया है। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि रात करीब सवा नौ बजे बारिश के दौरान पागल नाला में मलबा आ गया, जिससे हाइवे पर वाहनों की आवाजाही रुक गई।
विज्ञापन
Tehri News: जाख-डोबरा-भल्डियाना मोटर मार्ग पर दरका पहाड़, सड़क पर गिरा भारी मात्रा में मलबा, यातायात ठप
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक जेसीबी मशीन से मलबे का निस्तारण करवाया गया। रात करीब साढ़े दस बजे हाइवे को सुचारु कर दिया गया है। हाइवे के दोनों ओर फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य को रवाना कर दिया गया है।