{"_id":"66cda547faca7e9ea7088234","slug":"badrinath-highway-open-after-5th-day-after-landslide-debris-clear-from-road-2024-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Badrinath highway: पर्थाडीप में पांचवें दिन खुला हाईवे, वाहनों की आवाजाही शुरू, हिल साइड पर अभी भी फैला मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath highway: पर्थाडीप में पांचवें दिन खुला हाईवे, वाहनों की आवाजाही शुरू, हिल साइड पर अभी भी फैला मलबा
Tue, 27 Aug 2024 03:45 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:45 PM IST
सार
Badrinath highway Landslide: 23 अगस्त को बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आ गया था। जिससे हाईवे बंद हो गया था।
विज्ञापन
पार्थाडीप में बदरीनाथ हाईवे खुला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नंदप्रयाग के समीप भूस्खलन क्षेत्र पर्थाडीप में बदरीनाथ हाईवे आज पांचवे दिन खुला। हाईवे से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। मंगलवार को हाईवे के खुलने पर चार दिनों से जगह-जगह फंसे ट्रक व ट्राले अपने गंतव्य को रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि, यहां खतरा अभी भी बरकरार है। यहां करीब 40 मीटर हिस्से में मलबा फैला था जिसे हटाया गया। यह मलबा हिल साइड पर अभी भी पसरा है। बारिश होने पर मलबा फिर से हाईवे पर आ सकता है।
विज्ञापन
Uttarakhand: भूकंप के हल्के झटकों में बड़ी चेतावनी, दून में इन जगह रोक के बावजूद बन रहे बहुमंजिला भवन
विज्ञापन
बता दें कि 23 अगस्त को बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आ गया था। जिससे हाईवे बंद हो गया था। एनएचआईडीसीएल की टीम हाईवे से मलबा हटाने में जुटी थी लेकिन भूस्खलन क्षेत्र में पहाड़ी से बार-बार चीड़ के पेड़ और मलबा गिर रहा था।
जिसके चलते वाहनों को नंदप्रयाग से सैकोट गांव होते हुए कोठियालसैंण और उसके बाद बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब भेजा जा रहा था। यहां करीब सात किमी सैकोट सड़क यात्रा का वैकल्पिक मार्ग बना है। लेकिन यहां भी दबाव बढ़ने लगा था।