फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway:Due to road widening a large part of the hill broke and came to highway

Badrinath Highway: सड़क चौड़ीकरण के चलते पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूट कर हाईवे आया, आवाजाही हुई ठप

Sun, 21 Jan 2024 11:24 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 21 Jan 2024 11:24 AM IST
सार

पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर बदरीनाथ हाईवे पर आ गया। हाईवे के बंद होने से गोविंदघाट, पंडुकेश्वर, पुलना, लामबगड़ के लोगों की आवाजाही बाधित हो गई है।

विज्ञापन
Badrinath Highway:Due to road widening a large part of the hill broke and came to highway
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे शनिवार को टैय्या पुल के पास चट्टान गिरने से बंद हो गया। जिससे गोविंदघाट, पांडुकेश्वर, पुलना, लामबगड़ के लोगों की आवाजाही बाधित हो गई है। देर शाम तक जेसीबी मशीन हाईवे को खोलने में जुटी हुई थी।

विज्ञापन


विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों चौड़ीकरण का काम चल रहा है। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे टैय्या पुल के पास चौड़ीकरण कार्य के दौरान भारी भरकम बोल्डर सड़क पर आ गए। जिससे हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई। मौके पर काम कर रही जेसीबी मशीन ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है, लेकिन देर शाम तक हाईवे सुचारू नहीं हो पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  हाई रिस्क जोन में जोशीमठ का 35 % हिस्सा, नगरवासियों ने बाहर बसने से किया साफ इनकार

वहीं हाईवे बंद होने से गोविंदघाट, पुलना, पांडुकेश्वर, लामबगड़ के लोग जो जोशीमठ की तरफ आए हुए थे उन्हें वापस जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक हाईवे नहीं खुलने पर लोगों ने पैदल रास्ते से आवाजाही शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed