फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway closed at five places due to debris and landslides schedule of pilgrims disturbed

Badrinath Highway: भूस्खलन से पांच जगहों पर बंद रहा हाईवे, कई घंटे फंसे रहे तीर्थयात्री, बिगड़ा शेड्यूल

Sun, 06 Aug 2023 07:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Aug 2023 07:45 PM IST
सार

भारी बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह मलबा आ गया। पागलनाले में शनिवार रात को करीब साढ़े नौ बजे मलबा हटाने के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हुई लेकिन रात दो बजे फिर मलबा आने से हाईवे बंद हो गया।

विज्ञापन
Badrinath Highway closed at five places due to debris and landslides schedule of pilgrims disturbed
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह मलबा आने के कारण दिनभर बाधित रहा जिससे तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीपलकोटी, पागलनाला, मारवाड़ी और हेलंग में दोपहर दो बजे तक वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई थी लेकिन टंगणी में करीब 300 मीटर हिस्से में मलबा आने के कारण यहां शाम छह बजे तक हाईवे खुल पाया। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ और हेमकुंड जा रहे तीर्थयात्रियों का यात्रा शेड्यूल भी बिगड़ गया। हाईवे खुला तो जगह-जगह फंसे करीब 800 तीर्थयात्री गंतव्य के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


शनिवार रात को हुई भारी बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह मलबा आ गया। पागलनाले में शनिवार रात को करीब साढ़े नौ बजे मलबा हटाने के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हुई लेकिन रात दो बजे फिर मलबा आने से हाईवे बंद हो गया। मारवाड़ी के पास हाथी पर्वत से भी बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ गया। पीपलकोटी और टंगणी में भी हाईवे पर मलबा और बोल्डर आ गए। रविवार सुबह पांच बजे जैसे ही वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो जगह-जगह हाईवे बंद होने से वाहनों के पहिए थम गए।
विज्ञापन


Uttarakhand Rainfall: हरिद्वार में खतरे के निशान पर बह रही गंगा, तटीय इलाकों में अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


टंगणी में शाम छह बजे तक जेसीबी से मलबा हटाया जा सका। यहां अभी पहाड़ी से रुक रुककर मलबा गिर रहा है। हाईवे बंद होने से तीर्थयात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बदरीनाथ की यात्रा पर जा रहे गुजरात के सात सदस्यीय दल को रविवार शाम तक हरिद्वार पहुंचना था। उनकी यहां से ट्रेन के टिकट आरक्षित थे लेकिन हाईवे बंद होने के कारण वे अब सोमवार को ही हरिद्वार पहुंच सकेंगे। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि टंगणी में बार-बार मलबा हाईवे पर आ रहा है जिससे सुचारु आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं

प्रशासन ने बांटे बिस्कुट व पानी की बोतलें

बदरीनाथ हाईवे पर टंगणी में दोनों ओर से फंसे तीर्थयात्रियों व स्थानीय सवारियों को प्रशासन की टीम ने बिस्कुट, नमकीन व पानी की बोतलें वितरित की। पुलिस प्रशासन की ओर से भी तीर्थयात्रियों को राहत सामग्री वितरित की गई।  

पोखरी-गोपेश्वर सड़क का 10 मीटर हिस्सा ध्वस्त

रविवार शाम पांच बजे पोखरी-हापला-गोपेश्वर सड़क पर काला पहाड़ में चट्टान आ गिरी जिससे सड़क का करीब 10 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है। भिकोना के प्रधान धीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सड़क बंद होने से लोगों को अब पैदल आवाजाही करनी पड़ेगी। पोखरी क्षेत्र के दर्जनों गावों को गोपेश्वर क्षेत्र के लिए आवाजाही करने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed