फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway: BRO opens cafe in Pandeshwar for the first time in india

Badrinath Highway: देश में पहली बार BRO ने खोला कैफे, बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Sun, 07 May 2023 08:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 May 2023 08:42 PM IST
सार

बीआरओ की ओर से पांडुकेश्वर में खोला गया कैफे संगठन का पहला कैफे है। इसमें बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए खाने की बेहतरीन सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन
Badrinath Highway: BRO opens cafe in Pandeshwar for the first time in india
बीआरओ ने खोला कैफे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे पर पांडुकेश्वर में बीआरओ ने देश का पहला कैफे खोला है। यहां तीर्थयात्रियों के खाने की उचित व्यवस्था की जाएगी। बीआरओ के 64वें स्थापना दिवस पर रविवार को रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने वर्चुअली कैफे का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत, मृतकों की संख्या हुई 10
विज्ञापन


बीआरओ की ओर से पांडुकेश्वर में खोला गया कैफे संगठन का पहला कैफे है। इसमें बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए खाने की बेहतरीन सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई पहल से यात्रियों को सुविधा मिलेगी

बीआरओ की इस नई पहल से तीर्थयात्रा पर आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। रविवार को पांडुकेश्वर के मुख्य बाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि बीआरओ का यह देश में पहला कैफे है।

देश में जहां भी बीआरओ की सड़कें हैं उसके किनारे 75 जगहों पर कैफे खोले जाएंगे। इसकी शुरुआत बदरीनाथ धाम के पास पांडुकेश्वर से की गई है। इस दौरान बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, बीआरओ की मेजर आइना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed