फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway bad condition in Parthadip landslide area pilgrims Going through dusty road

Badrinath Highway: पर्थाडीप में हाईवे का बुरा हाल, तीर्थयात्रियों को करनी पड़ रही 'धूलभरी' यात्रा

Sun, 11 May 2025 12:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 May 2025 12:22 PM IST
सार

भूस्खलन क्षेत्र के करीब 120 मीटर हिस्से में एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से मलबे का निस्तारण तो कर दिया गया है, लेकिन डामरीकरण न होने से यहां धूल उड़ रही है।

विज्ञापन
Badrinath Highway bad condition in Parthadip landslide area pilgrims Going through dusty road
बदरीनाथ हाईवे पर धूल का गुबार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के प्रमुख पड़ाव नंदप्रयाग के भूस्खलन खेत्र पर्थाडीप में अभी तक भी हाईवे का डामरीकरण नहीं हो पाया है, जिससे तीर्थयात्रियों को धूलभरी यात्रा करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


भूस्खलन क्षेत्र के करीब 120 मीटर हिस्से में एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से मलबे का निस्तारण तो कर दिया गया है, लेकिन डामरीकरण न होने से यहां धूल उड़ रही है।
विज्ञापन


वहीं, नंदप्रयाग बाजार में पार्किंग की समस्या दूर नहींं हो पाई है। इससे मुख्य बाजार से झूलाबगड़ तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। झूलाबगड़ में सड़क संकरी है। दोनों ओर से वाहनों के आने से जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


India-Pakistan Tension: देश के प्रथम गांव में होने वाले पुष्कर कुंभ के आयोजन पर संशय, बुकिंग हो रही कैंसिल

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी का कहना है कि पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र में डामरीकरण किया जाना चाहिए। साथ ही नंदप्रयाग में वाहन पार्किंग की सुविधा मिले। इधर, चमाेली थाने के थानाध्यक्ष अनुरोध व्यास का कहना है कि नंदप्रयाग में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए पर्याप्त मात्रा में जवानों की तैनाती की गई है। जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed