फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway Accident Tempo traveller Full with Gujarat Pilgrims Overturned many Injured

Badrinath Highway: पीपलकोटी के पास हादसा, गुजरात के यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलटा, मची चीख पुकार

Sun, 19 May 2024 09:47 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 May 2024 09:47 AM IST
सार

Badrinath Highway Accident: गुजरात के करीब 18 यात्री चारधाम यात्रा पर आए थे। वह केदारनाथ धाम में दर्शन के बाद बदरीनाथ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
Badrinath Highway Accident Tempo traveller Full with Gujarat Pilgrims Overturned many Injured
यात्रियों का टेंपो ट्रैवलर पलटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमोली में बदरीनाथ हाईवे पर देर रात यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर पलटने से हादसा हो गया। वाहन के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ ने वाहन में सवार सभी यात्रियों की जान बचा ली। कुछ यात्री घायल हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, वाहन संख्या UK-15PA-4567 (टेंपो ट्रैवलर) चमोली से पीपलकोटी की ओर जा रहा था। वाहन में अहमदाबाद गुजरात के करीब 18 यात्री सवार थे। सभी यात्री केदारनाथ से बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


चालक संजू (47) पुत्र हरिचंद निवासी मंडी हिमाचल प्रदेश ने बताया कि वाहन के अचानक ब्रेक फेल हो गए थे। इसलिए उसने वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया था, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी ने की बैठक, जनता से फीडबैक लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

Trending Videos

Badrinath Highway Accident Tempo traveller Full with Gujarat Pilgrims Overturned many Injured
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान तीन यात्रियों को मामूली चोट आई है। बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस ने घायलों को 108 के माध्यम से उपचार क लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा। अन्य यात्रियों के लिए वाहन की व्यवस्था कर उनके द्वारा पूर्व निर्धारित बुक किए गए होटल पीपलकोटी भेज गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed