{"_id":"651fab4691975c4ef20c6525","slug":"badrinath-highway-accident-tempo-traveller-and-bike-collision-in-bihari-three-youth-died-2023-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे: बिहरी में दर्दनाक हादसा, टेम्पो ट्रैवलर और बाइक की भीषण टक्कर, दो पुलिसकर्मियों समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे: बिहरी में दर्दनाक हादसा, टेम्पो ट्रैवलर और बाइक की भीषण टक्कर, दो पुलिसकर्मियों समेत तीन की मौत
Fri, 06 Oct 2023 12:15 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:15 PM IST
सार
Badrinath Highway Accident News: बताया जा रहा है कि बाइक टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान हादसा हुआ। हादसे में मृतक दो बाइक सवार पुलिसकर्मी हैं।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर हादसे में तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। चमोली के बिरही में एक टेम्पो ट्रैवलर और एक बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। बाइक पीपलकोटी से चमोली की और आ रही थी। बाइक टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान हादसा हुआ। हादसे में मृतक दो बाइक सवार पुलिसकर्मी हैं और एक स्थानीय युवक है।
विज्ञापन
जोशीमठ: भू-धंसाव से प्रभावित शहर को संवारने की कवायद शुरू, योजनाओं की डीपीआर तैयार करने के निर्देश
विज्ञापन
टेम्पो के नीचे कुचलकर हुई मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों टेम्पो के नीचे कुचल गए और स्थानीय युवक चमोली निवासी दीपक कुमार पुत्र शिवनाथ व दो पुलिस के जवान सचिन व मनवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।