फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham ITBP was deployed for security in Dham Chamoli Uttarakhand news in hindi

Badrinath Temple: शीतकाल में धाम में सुरक्षा की दृष्टि से तैनात की गई आईटीबीपी की प्लाटून, पीएसी को हटाया गया

Sun, 17 Dec 2023 10:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 17 Dec 2023 10:02 PM IST
सार

बदरीनाथ मंदिर में अभी तक पुलिस व पीएसी तैनात थी। अब पीएसी को हटाकर आईटीबीपी की 23 बटालियन की प्लाटून को धाम की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
Badrinath Dham ITBP was deployed for security in Dham Chamoli Uttarakhand news in hindi
बदरीनाथ धाम में आईटीबीपी की प्लाटून तैनात - फोटो : amar ujala

विस्तार

शीतकाल में बदरीनाथ धाम में सुरक्षा की दृष्टि से आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) की तैनाती कर दी गई है। अभी तक यहां पर पुलिस व पीएससी के जवान तैनात रहते थे। अब आईटीबीपी की प्लाटून को भी यहां तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया कि मंदिर में अभी तक पुलिस व पीएसी तैनात थी। अब पीएसी को हटाकर आईटीबीपी की 23 बटालियन की प्लाटून को धाम की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया है। यहां पर आईटीबीपी के 30 जवान दिर रात मंदिर की सुरक्षा में तैनात हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पंचकेदार में प्रमुख केदारनाथ धाम की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार के आग्रह पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की एक प्लाटून धाम में तैनात कर दी है। आईटीबीपी आगामी यात्रा शुरू होने तक केदारनाथ मंदिर व केदारपुरी की सुरक्षा में मुस्तैद रहेगी।

सोमवार को आईटीबीपी की एक प्लाटून जिसमें 24 जवान व अधिकाारियों सहित 30 लोग शामिल हैं, धाम पहुंच गए हैं। धाम पहुंचते ही जवानों ने मंदिर क्षेत्र सहित आसपास गश्त करते हुए वहां का गहन निरीक्षण किया। मंदिर के समीप ही प्लाटून के रहने की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें...Tourism:  उत्तराखंड से जायरोकॉप्टर एडवेंचर की शुरूआत...देश की पहली हिमालयी एयर सफारी का सफल रहा ट्रायल

बता दें कि इस वर्ष 15 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो गए थे। कपाट बंद होने के बाद से पीएससी के नौ पुलिस के तीन जवान ही मंदिर की सुरक्षा में तैनात हैं। इसे देखते हुए श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केदारनाथ मंदिर व स्वर्णमंडित गर्भगृह की सुरक्षा के साथ ही धाम में चल रहे अरबों रुपये के पुनर्निर्माण कार्यों की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार को पत्र लिखा था। पत्र का संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने गृह मंत्रालय से धाम में आईटीबीपी की तैनाती का आग्रह किया था। बीते वर्ष भी कपाट बंद होने के बाद मंदिर की सुरक्षा के लिए आईटीबीपी को तैनात किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed