फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham ITBP deployed at Badrinath shrine after doors closed Uttarakhand news in hindi

Badrinath Dham: कपाट बंद होने के बाद धाम में आईटीबीपी की एक प्लाटून तैनात, होटल, ढाबा संचालक समेटने लगे सामान

Sat, 29 Nov 2025 06:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Nov 2025 06:15 PM IST
सार

कपाट बंदी के बाद बदरीनाथ धाम में आईटीबीपी तैनात की गई है। सभी होटल व धर्मशाला कर्मियों के लौटने के बाद ही यहां से थाना शिफ्ट होगा।

विज्ञापन
Badrinath Dham ITBP deployed at Badrinath shrine after doors closed Uttarakhand news in hindi
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। होटल व धर्मशालाओं के कर्मचारी सामान समेटने में जुटे हुए हैं। धाम में सुरक्षा के लिए आईटीबीपी तैनात कर दी गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 25 नवंबर को बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


कपाट बंद होने के बाद क्षेत्र से ज्यादातर लोग लौट आए हैं। कुछ होटल, ढाबा व धर्मशालाओं के कर्मचारी सामान समेटने में लगे हुए हैं। साथ ही धीरे-धीरे वहां से वापसी भी कर रहे हैं। इसे देखते हुए अभी बदरीनाथ थाना भी संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन


धाम में मास्टर प्लान के कार्य जारी
मंदिर परिसर के आसपास पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं, थाने से इनकी मॉनीटरिंग की जा रही है। बाद में हनुमान चट्टी में चौकी स्थापित कर धाम की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। धाम में मास्टर प्लान के कार्य भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Delhi Blast: रात ढाई बजे दबिश...दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी उमर से जुड़ा कनेक्शन? हल्द्वानी के इमाम से पूछताछ

एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि धाम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए आईटीबीपी की एक प्लाटून तैनाती हो गई है। जब तक वहां से सभी होटल, धर्मशाला सहित अन्य कर्मचारी नहीं लौट जाते तब तक थाना भी संचालित होता रहेगा। मंदिर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बदरीनाथ में बीकेटीसी के चार कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed