फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham illegal construction News nine hotels built without permission of authority sealed

Badrinath Dham: अवैध निर्माण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिना प्राधिकरण की अनुमति के निर्मित नौ होटल सील

Thu, 09 Nov 2023 07:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Nov 2023 07:38 PM IST
सार

Badrinath Dham: बदरीनाथ धाम में पिछले एक साल से मास्टर प्लान महायोजना के कार्य भी गतिमान हैं। इसी बीच धाम में कई ऐसे निर्माण कार्य बिना प्राधिकरण की अनुमति के चल रहे हैं, जिससे धाम में अवैध निर्माण की बाढ़ जैसी आ गई है।

विज्ञापन
Badrinath Dham illegal construction News nine hotels built without permission of authority sealed
बदरीनाथ में होटल सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ धाम में अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार को प्रशासन की टीम ने बिना नक्शा पास किए निर्मित और निर्माणाधीन नौ होटलों को सील कर दिया है। इन होटल स्वामियों को जोशीमठ तहसील प्रशासन की ओर से पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए थे।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में पिछले एक साल से मास्टर प्लान महायोजना के कार्य भी गतिमान हैं। इसी बीच धाम में कई ऐसे निर्माण कार्य बिना प्राधिकरण की अनुमति के चल रहे हैं, जिससे धाम में अवैध निर्माण की बाढ़ जैसी आ गई है।
विज्ञापन


VPDO Exam Fraud: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तीनों पूर्व अधिकारियों की मुशकिलें बढ़ीं, हाईकोर्ट से जमानत खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि धाम में निर्माणाधीन कई होटल चमोली जनपद के अलावा बाहरी जनपदों के लोगों के भी हैं। प्रशासन की ओर से बिना प्राधिकरण की अनुमति के बन रहे होटल, ढाबों के विरुद्ध चालान भी किए गए, लेकिन बावजूद इसके निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहा है।

बदरीनाथ देव दर्शनी के पास ही एक होटल का निर्माण बिना प्राधिकरण की अनुमति के पांच मंजिल तक कर दिया गया है। जोशीमठ के तहसीलदार रवि शाह ने बताया कि धाम में हरित पट्टी पर व्यावसायिक उपयोग के निर्माण किए गए हैं। पूर्व में संबंधित लोगों को नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन कोई ठोस जवाब न मिलने पर नवनिर्मित व निर्माणाधीन नौ होटलों को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed