{"_id":"5ef881e0d05a8477246cbe0f","slug":"ayush-pg-entrance-test-2020-applicants-can-choose-favorite-exam-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष पीजी एंट्रेंस टेस्ट 2020: उम्मीदवारों को मिलेगी सुविधा, चुन सकेंगे मनपसंद परीक्षा केंद्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आयुष पीजी एंट्रेंस टेस्ट 2020: उम्मीदवारों को मिलेगी सुविधा, चुन सकेंगे मनपसंद परीक्षा केंद्र
Sun, 28 Jun 2020 05:15 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 28 Jun 2020 05:15 PM IST
सार
- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जल्द ही खोली जाएगी करेक्शन विंडो
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में आयुष पीजी के दाखिलों के लिए होने वाले ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएशन एंट्रेंस टेस्ट में उम्मीदवारों को अपनी मर्जी का परीक्षा केंद्र चुनने का मौका मिलेगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
एनटीए के मुताबिक, आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके युवाओं के लिए करेक्शन विंडो खोली जाएगी। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर वह अपनी मर्जी का परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं।
विज्ञापन
एनटीए के मुताबिक, अगर किसी परीक्षा केंद्र के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या कम रहती है तो ऐसे परिस्थति में उनका परीक्षा केंद्र किसी अन्य जगह बनाया जाएगा। एनटीए ने सभी उम्मीदवारों को ताकीद की है कि वह करेक्शन विंडो में कोई भी त्रुटि सुधार सोच समझकर करें।
विज्ञापन
एक बार करेक्शन होने के बाद दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा की नई तिथि और एडमिट कार्ड की पूरी जानकारी जल्द ही एनटीए की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।