{"_id":"57111bf04f1c1b650f4a6b56","slug":"ayurveda-university-changed-application-format","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद विवि: फॉर्म भरने से पहले समझ लें आवेदन प्रारुप","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आयुर्वेद विवि: फॉर्म भरने से पहले समझ लें आवेदन प्रारुप
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
फॉर्म
नए सत्र के दाखिलों से पहले उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने सभी फॉर्म के प्रारूप बदल दिए हैं। सभी कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्धारित प्रारूप के हिसाब से ही छात्रों से फॉर्म भरवाएं। अगर किसी ने इससे अलग फॉर्म भरा तो उसे एडमिशन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
आयुर्वेद विवि के कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार मिश्रा की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक पहले से पढ़ रहे छात्रों और इस साल दाखिला लेने वाले छात्रों को निर्धारित प्रवेश आवेदन पत्र और छात्रावास से संबंधित पत्र भरना होगा। इसके बाद ही उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
अलग-अलग प्रतियां
छात्र को आवेदन पत्र का प्रारूप और छात्रावास से संबंधित आवेदन पत्र की दो प्रतियां भरनी होंगी। इनमें से एक अपने कॉलेज में जमा कराना होगा जबकि दूसरा विश्वविद्यालय में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
सभी संस्थानों में परिसर निदेशक और प्राचार्यों को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। विवि ने यह परिवर्तन हर कॉलेज में अलग-अलग फॉर्म के प्रारूप होने की वजह से किया है।