फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Avalanche in Badrinath Dham after Snowfall Danger For public and village

बदरीनाथ धाम में हो रहे हिमस्खल से बढ़ा खतरा, दुकानों और मकानों को बर्फ से पहुंची क्षति

Sat, 28 Dec 2019 10:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 28 Dec 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
Avalanche in Badrinath Dham after Snowfall Danger For public and village
- फोटो : फाइल फोटो

बदरीनाथ धाम इन दिनों बर्फ के आगोश में है। यहां लगभग छह से सात फीट तक बर्फ जमी है। अत्यधिक बर्फबारी होने से धाम में पैदल रास्तों और दुकानों को भी क्षति पहुंची है। बदरीनाथ धाम में चटख धूप खिलने के बाद अब चट्टानों से रह-रहकर एवलांच टूट रहे हैं।

विज्ञापन


नर और नारायण पर्वत से बर्फ नीचे गिर रही है। बस स्टैंड से लेकर साकेत तिराहे, बदरीनाथ आस्था पथ और बामणी गांव में कई मकानों को बर्फ से क्षति पहुंची है। छह माह बदरीनाथ धाम में हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन करने वाले विकास जुगरान ने बताया कि बर्फ से पैदल रास्तों के किनारे रेलिंग क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं देश का अंतिम गांव माणा भी बर्फ के आगोश में समा गया है। यहां करीब सात फीट तक बर्फ जमी है।

विज्ञापन

बर्फ हटने के बाद अब पाला बना मुसीबत

जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर कई जगह सड़क किनारे अभी भी बर्फ जमी है। ठंड अधिक पड़ने से इन जगहों पर जमकर पाला पड़ रहा है, जिससे यहां वाहन आवाजाही के दौरान रपट रहे हैं। जिले के घाट, निजमुला घाटी, देवाल, थराली, जोशीमठ ब्लॉक में भी पाला लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।

मलारी राजमार्ग पर रविग्राम के समीप सड़क पर पाला जमने से कई वाहन रपट चुके हैं। समीर डिमरी, शैलेश नेगी, अनिल डिमरी व अमित का कहना है कि सड़क के किनारे नाली न होने के चलते पानी सड़क पर आ रहा है, जिसके यह स्थिति बनी है। लोनिवि गोपेश्वर के अधिशासी अभियंता धन सिंह रावत का कहना है कि जिन जगहों पर पाला जम रहा है वहां नमक और चूने का छिड़काव किया जा रहा है। नमक डालने से पाला तुरंत गल जाता है। सबसे अधिक पाला जमने की समस्या जोशीमठ-औली मार्ग पर आ रही है, यहां निरंतर नमक छिड़का जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed