{"_id":"600430fe8ebc3e319451ca10","slug":"auli-winter-games-artificial-snow-making-process-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auli Winter games: शुरू हुई तैयारियां, स्नो मेकिंग मशीन से कृत्रिम बर्फ बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auli Winter games: शुरू हुई तैयारियां, स्नो मेकिंग मशीन से कृत्रिम बर्फ बनाने का काम शुरू
Sun, 17 Jan 2021 06:17 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
औली में बनाई जा रही कृत्रिम बर्फ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के औली में फरवरी में होने जा रहे विंटर गेम्स की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार बर्फबारी कम होने के चलते औली में गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से कृत्रिम बर्फ बनाने का काम शुरू हो गया है। रविवार को तापमान शून्य तक जाने के बाद मशीन से बर्फ बनाई गई।
विज्ञापन
औली में इस साल अब तक की सबसे कम बर्फबारी हुई है। पिछले दिनों पड़ी बर्फ अब पिघलनी शुरू हो गई है। औली में बर्फ बनी रहे इसके लिए जीएमवीएन ने स्नो मेकिंग मशीन से बर्फ बनाने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन
दरअसल फरवरी में विंटर गेम्स होने हैं। इसे देखते हुए यहां बर्फ बनी रहे और मशीन भी अच्छे से काम करती रहे इसलिए अभी से मशीन से बर्फ बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। जीएमवीएन रोपवे के प्रबंधक दिनेश मलासी ने बताया कि औली में कृत्रिम बर्फ बनाई जा रही है। तापमान में गिरावट आने से मशीन से बर्फ बन रही है। यह कार्य लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
बता दें कि शीतकालीन खेलों के लिए विश्व प्रसिद्ध औली में स्कीइंग प्रशिक्षण स्कूल खोला जाएगा। इससे देश दुनिया से आने वाले प्रशिक्षुओं को स्कीइंग की ट्रेनिंग मिलेगी। वहीं, स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
औली में पर्यटकों ने मनाया विश्व स्नो दिवस
विश्व स्नो दिवस पर स्थानीय युवाओं और पर्यटकों ने औली में स्कीईंग का आनंद लिया और बर्फ में खेलते हुए गढ़वाली गीतों पर डांस भी किया। रविवार होने के चलते औली में पर्यटकों की तादात काफी बढ़ी हुई थी।
औली स्की एंड स्नोबोर्ड स्कूल के प्रबंधक अजय भट्ट ने बताया कि औली में विश्व स्नो दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें फन स्की और स्कीईंग करते हुए बर्फ में जमकर मस्ती की। कहा कि विश्व में 45 सालों से बर्फीले देशों में यह दिवस मनाया जाता है, जबकि औली में 10 सालों से इसका आयोजन किया जा रहा है।