{"_id":"5da9ed9d8ebc3e93bc19b429","slug":"assistant-forest-guard-recruitment-examination-admit-card-released-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक वन संरक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, यहां से करें डाउनलोड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सहायक वन संरक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, यहां से करें डाउनलोड
Sat, 19 Oct 2019 10:11 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से सहायक वन संरक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड शनिवार को जारी हो जाएंगे। आयोग ने इसकी जानकारी वेबसाइट पर जारी कर दी है।
विज्ञापन
आयोग ने बृहस्पतिवार को 19 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के आवेदन शुल्क जमा न होने के चलते रिजेक्ट कर दिए थे।
शुक्रवार को आयोग ने सभी बचे हुए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा कर दी। शनिवार से वेबसाइट पर एडमिट कार्ड का लिंक खोल दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन रिजेक्ट नहीं हुए हैं, वह आयोग की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आयोग की ओर से किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। पहले यह परीक्षा छह अक्तूबर को होनी थी लेकिन पंचायत चुनाव के चलते इसकी तिथि आयोग ने बदल दी थी। अब यह परीक्षा तीन नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
विज्ञापन
यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड : https://ukpsc.net.in/