फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Army personnel departed to clear snow from Hemkund Sahib portals are scheduled to open on May 23

Hemkund Sahib: यात्रा मार्ग पर आठ फीट से अधिक बर्फ, हटाने के लिए सेना के जवान रवाना, 23 मई को खुलने हैं कपाट

Thu, 16 Apr 2026 01:16 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Thu, 16 Apr 2026 01:16 PM IST
सार

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर आठ फीट से अधिक बर्फ जमी है, इसे हटाने के लिए सेना के जवान रवाना हो गए हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलने हैं।

विज्ञापन
Army personnel departed to clear snow from Hemkund Sahib portals are scheduled to open on May 23
बर्फ हटाने के लिए गोविंदघाट से रवाना होते सेना के जवान व सेवादार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड का दल और गुरुद्वारे के सेवादार बुधवार को गोविंदघाट से रवाना हो गए। हेमकुंड साहिब के यात्रा मार्ग पर अभी आठ फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है।

विज्ञापन

इस बार हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खोले जाएंगे। लेकिन अभी आस्था पथ बर्फ से पूरी तरह ढका हुआ है। खासकर अटलाकोटी से आगे बर्फ ही बर्फ है। बुधवार को सेना के जवानों और सेवादारों ने गुरुद्वारे में अरदास की और हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के सीईओ सरदार सेवा सिंह ने दल को घांघरिया के लिए रवाना किया।

विज्ञापन

सेवा सिंह ने बताया कि सेवादारों की एक टीम करीब एक सप्ताह पहले क्षेत्र का निरीक्षण करने गई थी। उस वक्त अटलाकोटी ग्लेशियर क्षेत्र में आठ फीट से अधिक बर्फ जमी हुई थी। यह टीम घांघरिया में रुकेगी और हर दिन मार्ग से बर्फ हटाने का काम करेगी। तीन सप्ताह में मार्ग को साफ कर दिया जाएगा। इससे कपाट खोलने के लिए की जाने वाली तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। 20 कई को पहला जत्था ऋषिकेश से रवाना किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे: अब 12 किमी अंडरपास का एक साल का अध्ययन शुरू,  245 कैमरा ट्रैप लगाए गए

हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि भारीय सेना और ट्रस्ट के सेवादार हर साल यात्रा हेमकुंड साहिब की यात्रा को सुरक्षित व सफल बनाने के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं। उन्होंने सेना और सेवादारों का आभार व्यक्त किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed