फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   appointment process of 1200 basic teachers start soon.

1200 युवा जल्द बनेंगे शिक्षक, नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के आदेश

Tue, 19 Jul 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Jul 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
appointment process of 1200 basic teachers start soon.
टीईटी पास प्रशिक्षितों की होनी है भर्ती - फोटो : Demo pic

उत्तराखंड में शिक्षकों के 1200 पदों के लिए हुई भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया। हाईकोर्ट से भर्ती पर रोक हटने के बाद शासन की ओर से कोर्ट के आदेश के अनुरूप नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के आदेश कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

प्रदेश में बीएड टीईटी पास प्रशिक्षित बेरोजगारों की मार्च 2016 में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई।

अभ्यर्थियों को चयनित किए जाने के बाद कई अभ्यर्थियों को विभाग की ओर से ब्लॉक आवंटित कर दिए गए थे, लेकिन कुछ लोगों के हाईकोर्ट में याचिका दाखिल किए जाने पर हाईकोर्ट ने भर्ती पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


यही वजह है कि अधिकतर अभ्यर्थी स्कूलों में नियुक्ति नहीं पा सके। अब चयनित अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद शासन ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका है कहना
शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा को हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
-रंजना, अपर सचिव माध्यमिक व बेसिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed