अभ्यर्थी ध्यान दें, उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज के लिए 21 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) 2019 के लिए आवेदन खोल दिए हैं। 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पीसीएस-जे परीक्षा से 15 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसमें अनारक्षित छह पद, अनुसूचित जाति के एक पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के सात पद और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के लिए एक पद है। अनारक्षित और ओबीसी में उत्तराखंड महिला के लिए दो-दो पद आरक्षित हैं।
आवेदन का शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस व ओबीसी के लिए 173.60 रुपये है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क 83.60 रुपये है। पीसीएस-जे प्री परीक्षा का आयोजन देहरादून, हल्द्वानी और हरिद्वार में विभिन्न केंद्रों पर होगा।
जो अभ्यर्थी पूर्व की परीक्षा में वन टाइम रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, उन्हें अब दोबारा पंजीकरण की जरूरत नहीं है। सीधे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड फीड करने के बाद नई भर्ती का आवेदन कर सकेंगे।
बता दें, बीती 26 मई को आयोग ने पीसीएस-जे 2018 की प्रारंभिक परीक्षा कराई थी। इसका परिणाम आने वाला है। इसके बाद मुख्य परीक्षा व साक्षात्कार होंगे। इसी बीच, पीसीएस-जे 2019 की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 21 जून
परीक्षा शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि : 21 जून