इंजीनियरिंग में जेईई मेन के अलावा भी हैं मौके, जल्दी करें इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन
- देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में मिलेगा मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंजीनियरिंग करने की चाहत है तो जेईई मेन के अलावा भी 14 प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन का मौका है। इनकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एनआईटी के अलावा बिट्स पिलानी, वीआईटी, मनिपाल, एएमयू अलीगढ़, आईपीयू दिल्ली, एसआरएम चेन्नई, जामिया मिलिया दिल्ली, सीएमआई चेन्नई, यूपीईएस देहरादून, एनमैट मुंबई, आईएसआई कोलकाता, ट्रिपल आईटी हैदराबाद, ट्रिपल एम गोरखपुर जैसे तमाम नामी इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले की राह खुली हुई है।
उधर, जेईई मेन की आवेदन प्रक्रिया भी चल रही है। सभी के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है। आपको इन संस्थानों की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां से सीधे फॉर्म भरकर ऑनलाइन फीस जमा करा सकते हैं।
यहां कर सकते हैं आवेदन
कॉलेज/एग्जाम परीक्षा तिथि आवेदन की अंतिम तिथि
बिट्स पिलानी 16-25 मई 31 मार्च
वीआईटी वेल्लोर 13-19 अप्रैल 29 फरवरी
एसआरएम चेन्नई 12-20 अप्रैल 30 मार्च
अमृता चेन्नई 23-27 अप्रैल 31 मार्च
केआईटी कलिंगा 14-23 अप्रैल 31 मार्च
नेस्ट मुंबई 6 जून 3 अप्रैल
यूपीईएस देहरादून 8-15 मई 3 मई
एएमयू अलीगढ़ 17 मई 18 फरवरी
एनमैट मुंबई 9-10 मई 30 अप्रैल
आईएसआई कोलकाता 10 मई 6 मार्च
ट्रिपल आईटी हैदराबाद 26 अप्रैल 31 मार्च
ट्रिपल एम गोरखपुर 9 मई 31 मार्च
यूपीएसईई 10 मई 15 मार्च
एमएचटीसीईटी 13-23 अप्रैल 29 फरवरी