फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Applications for PhD 2019 in Gurukul Kangri University till June 10

गुरुकुल कांगड़ी विवि में पीएचडी में प्रवेश के लिए 10 जून तक करें आवेदन

Wed, 29 May 2019 04:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 May 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Applications for PhD 2019 in Gurukul Kangri University till June 10
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से पीएचडी करने के इच्छुक आने वाली 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं। यहां विभिन्न विभागों में पीएचडी की 145 सीटें हैं। दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। दो घंटे की प्रवेश परीक्षा आने वाली आठ जुलाई को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक होगी। परीक्षा परिणाम आने वाली 20 अगस्त को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर मुकेश रंजन वर्मा के मुताबिक विश्वविद्यालय में 18 मुख्य विषयों में पीएचडी कराई जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संस्कृत विषय में पीएचडी की रिक्त आठ, वैदिक साहित्य की 12, दर्शनशास्त्र की चार, अंग्रेजी की सात, हिन्दी साहित्य की दो, योग विज्ञान की एक, प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व की चार, मनोविज्ञान की नौ, प्रबंधन की दस, भौतिक विज्ञान की दस, रसायन विज्ञान की 13, गणित की दो, कंप्यूटर साइंस की 35, जंतु विज्ञान एवं पर्यावरण विज्ञान की रिक्त आठ, वनस्पति विज्ञान एवं सूक्ष्म जीव विज्ञान की आठ और शारीरिक शिक्षा में पीएचडी की रिक्त 12 सीटों के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

 

चंडीगढ़, देहरादून, दिल्ली और लखनऊ में भी केंद्र
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से शोध प्रवेश परीक्षा के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह केंद्र हरिद्वार के साथ ही चंडीगढ, देहरादून, दिल्ली और लखनऊ में भी होंगे।

किसी भी परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की संख्या 50 से कम होने पर परीक्षा केंद्र को बदला जा सकता है। अभ्यर्थी शोध प्रवेश परीक्षा के लिए अपने प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। डाक या अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed