फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Applications for PCS J start applicants will Get big Facility

पीसीएस-जे के लिए शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन, आयोग ने पहली बार दी आवेदकों को यह बड़ी सुविधा

Sat, 06 Oct 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 Oct 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
Applications for PCS J start applicants will Get big Facility

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। पहली बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिया गया है। इसके बिना अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, पीसीएस-जे परीक्षा से 14 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह सभी सामान्य श्रेणी के पद हैं, जिनमें चार पद उत्तराखंड महिला और एक पद उत्तराखंड भूतपूर्व सैनिक के लिए है।
विज्ञापन


आवेदन का शुल्क सामान्य और ओबीसी के लिए 185.40 रुपये है। पीसीएस-जे प्री परीक्षा का आयोजन देहरादून, हल्द्वानी और हरिद्वार में विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। आयोग ने पहली बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थी को एक बार आयोग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आगे किसी भी भर्ती में हिस्सा लेने पर नया रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ेगा। अभ्यर्थी सीधे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड फीड करने के बाद नई भर्ती का आवेदन कर सकेंगे। वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थी को मोबाइल नंबर और ई-मेल भी देना होगा। 

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 05 अक्तूबर

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 29 अक्तूबर

परीक्षा शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि : 29 अक्तूबर

यहां करें आवेदन : www.ukpsconline.in
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed