फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Application Start for Scholarship 2019 till 15 october 

दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, छात्र 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

Tue, 24 Sep 2019 12:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Sep 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
Application Start for Scholarship 2019 till 15 october 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

दशमपूर्व व दशमोत्तर छात्रवृत्ति को आवेदन करने के लिए केंद्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल खोल दिया गया है। आवेदन करने से वंचित अभ्यर्थी 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। समाज कल्याण विभाग ने स्कूल व कॉलेज प्रबंधन को भी चेताया कि निर्धारित तिथि के बाद यदि कोई अभ्यर्थी आवेदन से वंचित रहता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी जीत सिंह रावत ने स्कूल व कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2019-20 वर्ष की छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। देखा जा रहा है कि स्कूल व कॉलेजों के प्रधानाचार्य छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिस कारण छात्र लाभ से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में 18 सितंबर को विभाग ने शिक्षा विभाग के अधिकारी व स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के लिए कार्यशाला आयोजित की थी। इसमें छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी थी। स्कूल, कॉलेज निर्धारित समय में छात्रों का आवेदन जमा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed