{"_id":"5d76433c8ebc3e939f40649e","slug":"application-for-scholarship-will-start-from-15-september-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति के लिए 15 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, छात्र यहां कर सकेंगे अप्लाई ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
छात्रवृत्ति के लिए 15 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, छात्र यहां कर सकेंगे अप्लाई
Tue, 10 Sep 2019 08:22 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 10 Sep 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग की दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना की आवेदन तिथि निर्धारित कर दी गई है। शैक्षिक सत्र 2019-20 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं 15 सिंतबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को केंद्र के स्कॉलरशिप पोर्टल www.scholarship.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
सोमवार को समाज कल्याण के आईटी सेल की ओर पत्र जारी कर यह जानकारी दी गई है। बता दें कि केंद्र व राज्य सरकार मिलकर प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्र को छात्रवृत्ति प्रदान करती है। इसके लिए समाज कल्याण निदेशालय की मुख्य वित्त नियंत्रक की ओर से छात्रवृत्ति का पूरा शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन