फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Application for entrance examination in government and private polytechnic institutions extended in uttarakhand

उत्तराखंड: सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी, इस तारीख तक करें अप्लाई

Tue, 12 May 2020 08:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 May 2020 08:40 PM IST
सार

  • 31 मई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
Application for entrance examination in government and private polytechnic institutions extended in uttarakhand
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों की 20,990 सीटों पर दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जीप-2020) की आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पूर्व में जीप-2020 के आयोजन की तिथिया 10 व 11 मई तय की थी। लॉकडाउन के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई। इसके बाद आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 मई की गई थी। लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ने के बाद परिषद ने आवेदन की तिथि 31 मई कर दी है। परिषद के मुताबिक, फिलहाल ऑनलाइन आवेदन होंगे, परीक्षा की तिथियां बाद में जारी की जाएंगी।
विज्ञापन



इतनी सीटों पर मिलेगा दाखिला

  • राजकीय पॉलिटेक्निकों में सीटों की संख्या : 5685
  • राजकीय सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निकों में सीटों की संख्या : 365
  • निजी क्षेत्र के पॉलिटेक्निकों में सीटों की संख्या : 14940

आईटीआई छात्रों को परीक्षा का इंतजार

प्रदेशभर के इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, आईटीआई में पढ़ने वाले छात्रों को परीक्षाओं का इंतजार है। यह परीक्षाएं अप्रैल में होनी थीं। लॉकडाउन की वजह से परीक्षा फिर स्थगित कर दी गई थी। फिलहाल छात्रों को परीक्षा का इंतजार है। उनका कहना है कि इस वजह से उनका समय भी निकला जा रहा है।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन :
www.ubter.in  
www.ubterjeep.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed