फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Applicants Carried OMR sheets after Group c Exam 

समूह 'ग' की परीक्षा देने गए छात्रों ने कर दिया कुछ ऐसा कि शिक्षकों में मच गया हड़कंप

Mon, 26 Nov 2018 08:17 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 Nov 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
Applicants Carried OMR sheets after Group c Exam 
फाइल फोटो

समूह ‘ग’ पदों की लिखित परीक्षा में नकल रोकने के लिए चयन आयोग की ओर से जैमर का इस्तेमाल किया गया। जिससे परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, ब्लू टूथ व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग न किया जा सके। रविवार को प्रदेश के चार जिलों में 69 केंद्रों पर विभिन्न विभागों में रिक्त 56 पदों की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 22881 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 12748 अनुपस्थित रहे। 

विज्ञापन


लिखित परीक्षा में देहरादून व हल्द्वानी में एक-एक अभ्यर्थी ओएमआर की दूसरी कॉपी भी साथ ले गए। जबकि दूसरी कॉपी रिकॉर्ड के लिए ट्रेजरी में जमा होती है। केंद्र पर्यवेक्षकों की ओर से संपर्क करने पर एक अभ्यर्थी ने दूसरी कॉपी वापस जमा कर ली है। जबकि दूसरे अभ्यर्थी ने ओएमआर की दूसरी कॉपी जमा नहीं कराई। 
विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने रविवार को प्रथम पाली में सुबह विभिन्न विभागों में रिक्त अपर निजी सचिव, सहायक समीक्षा अधिकारी, कंप्यूटर डाटा एंट्री ऑपरेटर, पर्यवेक्षक भिक्षुक गृह, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी, अनुवादक व सहायक अधीक्षिका के 56 पदों की परीक्षा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर गढ़वाल, अल्मोड़ा में 69 केंद्रों में कुल 35629 अभ्यर्थियों में से 22881 ने परीक्षा दी। जबकि द्वितीय पाली में देहरादून व हल्द्वानी के आठ केंद्रों में वाहन चालक की परीक्षा ली गई। जिसमें 4564 अभ्यर्थियों में से 2657 ही उपस्थित रहे। आयोग ने परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद उत्तर कुंजी (आंसर-की) वेबसाइट पर जारी कर दी है। प्रश्न व उत्तर पर आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को दो दिसंबर तक का समय दिया है। 

परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों का ब्योरा


परीक्षा में पारदर्शिता व नकल रोकने के लिए जैमर का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक सिस्टम से उपस्थिति ली गई। सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराई गई। -संतोष बडोनी, सचिव, चयन आयोग

स्थान            परीक्षा केंद्र                उपस्थित अभ्यर्थी
देहरादून            35                        13062
हल्द्वानी             19                        6311
अल्मोड़ा             8                         1715
श्रीनगर गढ़वाल    7                        1793

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed