{"_id":"56f2a4834f1c1b254af14d28","slug":"aipmt-admit-card-on-1st-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अप्रैल से डाउनलोड करें एआईपीएमटी एडमिट कार्ड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एक अप्रैल से डाउनलोड करें एआईपीएमटी एडमिट कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 24 Mar 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) के एडमिट कार्ड एक अप्रैल से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
देशभर में एआईपीएमटी 2016 का आयोजन एक मई को होगा। सीबीएसई ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक एक अप्रैल से अभ्यर्थी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड : www.aipmt.nic.in/aipmt/online/AdmitCardAuth.aspx
विज्ञापन
इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन नंबर फीड करना होगा। देश के चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में एमबीबीएस और बीडीएस की ऑल इंडिया कोटे की 15 प्रतिशत सीटों पर एआईपीएमटी से दाखिला दिया जाता है।
एक्सेस फीस वापसी को करें आवेदन
सीबीएसई ने पूर्व में दी गई सूचना के तहत उन सभी अभ्यर्थियों को राहत दी है जो कि अपनी एक्सेस फीस वापस लेना चाहते हैं। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि ऐसे छात्रों को शुल्क वापस किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने एआईपीएमटी की वेबसाइट पर एक फॉर्म अपलोड किया है। इस फॉर्मेट में अभ्यर्थियों को अपनी रिक्वेस्ट बोर्ड के पास भेजनी होगी। इसके आधार पर बोर्ड शुल्क लौटा देगा।