फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aiims entrance examination 2019 dehradun Abhinav got 346 rank 

एम्स प्रवेश परीक्षा 2019: देहरादून के अभिनव की 346वीं रैंक, अमन जुयाल दूसरे स्थान पर

Fri, 14 Jun 2019 09:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Jun 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
Aiims entrance examination 2019 dehradun Abhinav got 346 rank 
एम्स प्रवेश परीक्षा में 346वीं रैंक पाने वाले अभिनव - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की प्रवेश परीक्षा में दून के अभिनव ने 346वीं रैंक पाई है। अमन जुयाल 583वीं रैंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नीट में कामयाबी हासिल करने वाले कई युवाओं ने एम्स में भी बाजी मारी है। 

विज्ञापन


एम्स में इस साल सीटों की संख्या बढ़ गई है। गत वर्ष जहां 907 सीटों पर दाखिले हुए थे, इस साल इनकी संख्या बढ़कर 1207 पर पहुंच गई है। दून के एकता विहार निवासी अभिनव कुमार ने प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


उन्होंने 346वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता डॉ. भोला झा, जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज पौड़ी में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

हरिद्वार के पथरी क्षेत्र निवासी अमन जुयाल ने 583वीं रैंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनके पिता मनोज जुयाल राजकीय इंटर कॉलेज कमांद और मां अनीता जुयाल प्राइमरी विद्यालय कमांद में शिक्षिका हैं।

दून निवासी गर्वित प्रसाद को ऑल इंडिया 882वीं रैंक मिली है। वहीं, खटीमा निवासी विकास कुमार साहनी ने ऑल इंडिया 1172वीं रैंक हासिल की। अन्य पिछड़ा वर्ग में उनकी 254वीं रैंक है।

छह नए एम्स में भी इस साल होंगे दाखिले
एम्स कल्याणी, पश्चिमी बंगाल, एम्स रायबरेली, एम्स बठिंडा, एम्स तेलंगाना, एम्स गोरखपुर, एम्स नागपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed