फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Admission Date extended in Uttarakhand Open University till 30th september

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक होंगे प्रवेश

Thu, 12 Sep 2019 08:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Sep 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
Admission Date extended in Uttarakhand Open University till 30th september

यूजीसी से अनुमति मिलने पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने प्रवेश तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। सभी नए एवं पुराने छात्र-छात्राएं बिना विलंब शुल्क के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे। 

विज्ञापन


मुक्त विश्वविद्यालय में नये सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया 31 अगस्त को बंद हो गई थी। यह तिथि यूजीसी की ओर से निर्धारित की गई थी। इधर, कुमाऊं विश्वविद्यालय समेत दूसरे विश्वविद्यालयों में प्रवेश न मिल पाने के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी यूओयू में भी प्रवेश पाने से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने यूजीसी और मानव संसाधन मंत्रालय को पत्र भेज कर राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए प्रवेश तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था। इस पर यूजीसी द्वारा देशभर के सभी मुक्त विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. नेगी ने यूजीसी का आभार जताते हुए कहा कि जो विद्यार्थी किन्हीं कारणों से प्रवेश नहीं ले पाए थे, शीघ्र प्रवेश ले लें। पीआरओ डा. राकेश रयाल ने बताया कि अब तक यूओयू में 58,793 छात्र- छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं जो अब लगभग 80 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed