फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Admission 2019 in dehradun colleges full detail

पहाड़ जैसे मुश्किल हुए राजधानी में दाखिले, पांच हजार यूजी सीटों के लिए हुए 13,555 पंजीकरण

Thu, 27 Jun 2019 02:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Jun 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Admission 2019 in dehradun colleges full detail

राजधानी देहरादून में 12वीं के बाद बीए, बीएससी और बीकॉम में दाखिले पहाड़ जैसे मुश्किल नजर आ रहे हैं। करीब पांच हजार यूजी सीटों के लिए अब तक 13,555 छात्र पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें उत्तराखंड और पड़ोसी राज्यों के छात्र भी शामिल हैं। ईडब्ल्यूएस (इकोनोमिकली वीकर सेक्शन) अथवा आर्थिक पिछड़ों के लिए आरक्षण पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद जुलाई के प्रथम सप्ताह से सभी कॉलेजों में दाखिले शुरू होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


डीएवी : अब तक 6094 पंजीकरण
डीएवी पीजी कॉलेज में अब तक 6094 छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें बीकॉम के लिए 824 ऑनलाइन और 480 ऑफलाइन, बीए के लिए 1382 ऑनलाइन और 1334 ऑफलाइन, बीएससी के लिए 1524 ऑनलाइन व 550 ऑफलाइन पंजीकरण शामिल हैं। कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम की कुल 3815 सीटें हैं। प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना के मुताबिक अभी कॉलेज में 28 जून तक पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीकरण के लिए वेबसाइट http://davpgcollege.in/ है।
विज्ञापन


डीबीएस : चार गुना छात्रों ने करा दिया पंजीकरण
डीबीएस पीजी कॉलेज में बीए, बीएससी की कुल 860 सीटें हैं। इनके मुकाबले अभी तक 3453 छात्र पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें बीए के लिए 1048, बीएससी सीबीजेड के लिए 632, बीएससी पीसीएम के लिए 1245, बीएससी पीएमडी के लिए 201, बीएससी पीएमजी के लिए 196, बीएससी बीजेडजी के लिए 131 पंजीकरण शामिल हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीसी पांडेय के मुताबिक 30 जून तक पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए वेबसाइट www.dbscollegedehradun.in है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एमकेपी : दाखिले आसान नहीं
एमकेपी पीजी कॉलेज में भी दाखिले आसान नहीं हैं। यहां अभी तक बीए, बीएससी और बीकॉम के लिए 1608 छात्राएं पंजीकरण करा चुकी हैं। इनमें बीए के लिए 915, बीकॉम के लिए 378 और बीएससी के लिए 315 पंजीकरण हो चुके हैं। कॉलेज में बीए हिंदी की 360, समाजशास्त्र की 300, राजनीति विज्ञान की 300, अर्थशास्त्र की 180, अंग्रेजी की 300, मनोविज्ञान की 100, इतिहास की 120, संगीत की 40, चित्रकला की 100, गृहविज्ञान की 100, गणित की 30, संस्कृत की 60, बीकॉम की 300, बीएससी की 120 सीटें हैं। कॉलेज में अभी 30 जून तक पंजीकरण का मौका है। पंजीकरण के लिए वेबसाइट www.mkpcollege.in है। 

एसजीआरआर : कई गुना छात्रों ने किया दावा
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में अब तक 2400 छात्र पंजीकरण करा चुके हैं। कॉलेज में बीएससी रसायन विज्ञान की 320, गणित की 230, वनस्पति विज्ञान की 240, भौतिक विज्ञान की 240, जंतु विज्ञान की 240, भूगर्भ विज्ञान की 80, बीए अर्थशास्त्र की 80, अंग्रेजी साहित्य की 80, राजनीति शास्त्र की 80, समाजशास्त्र की 80, हिंदी साहित्य की 80, इतिहास की 80, गणित की 10 सीटें हैं। प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि 30 जून तक पंजीकरण कराए जा सकते हैं। पंजीकरण के लिए वेबसाइट http://www.sgrrcollege.com/ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed