फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown: AAP distributes grocery to peoples.

Uttarakhand Lockdown: आप ने बांटा 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन

Sun, 05 Apr 2020 08:48 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown:  AAP distributes grocery to peoples.
- फोटो : amar ujala

आम आदमी पार्टी ने रविवार को 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन देकर उनकी मदद की। पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक राशन पहुंचा कर उनकी मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वैश्विक महामारी के चलते किए गए लॉकडाउन से दिहाड़ी मजदूर, रोज कमाने खाने वालों और निम्न वर्ग के लोगों के सामने गंभीर संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मुश्किल वक्त में समाज के सभी संपन्न लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन


पार्टी आम आदमी की रसोई के माध्यम से बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों तक पका हुआ खाना पहुंचा रही है। रविवार को मेहूवाला में माउंट लिट्रा स्कूल के पास कार्यकर्ताओं ने करीब 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। उन्होंने आगे भी जरूरतमंद परिवारों की मदद जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी देहरादून के साथ ही हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल व अन्य जगहों पर आपसी सहयोग से ये कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें नवीन पिरशाली, राव नसीम अहमद, अशोक सेमवाल, श्यामलाल नाथ, वीरेंद्र पोखरियाल, सुधीर कुमार पंत समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed