फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Institute of Open Schooling stops admission of students

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने प्रमाणपत्र पूर्ण न होने पर छात्रों के प्रवेश रोके

Sat, 27 Apr 2019 11:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 27 Apr 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
National Institute of Open Schooling stops admission of students
प्रतीकात्मक तस्वीर

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने पूरा विवरण व प्रमाणपत्र जमा न कराने वाले 1794 छात्रों के प्रवेश रोक दिए हैं। जब तक यह छात्र दस्तावेज जमा नहीं कराएंगे, तब तक 10वीं या 12वीं की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। एनआईओएस ने इसके लिए प्रमाणपत्रों की सूची भी जारी की है।

विज्ञापन


एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक एसके तंवर ने बताया कि अक्तूबर 2019 में होने वाली परीक्षाओं के प्रवेश शुरू हो चुके हैं। अभी तक 7747 छात्रों ने प्रवेश कराया है, जिनमें से 1794 छात्रों के प्रवेश रोके गए हैं। इसी प्रकार अप्रैल 2020 में होने वाली परीक्षाओं के लिए अभी तक 611 छात्रों ने प्रवेश लिए हैं, जिनमें से 111 के प्रवेश प्रमाणपत्र पूरे न होने की वजह से रोके गए हैं। उन्होंने बताया कि अक्तूबर में होने वाली परीक्षा के लिए जून तक प्रवेश परीक्षा चलेगी। इसके बाद जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में होने वाली ऑन डिमांड परीक्षा के लिए मई के पहले सप्ताह से लिंक खुल जाएगा।
विज्ञापन


10वीं के लिए जरूरी प्रमाणपत्र और विवरण
- ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर
- कलर्ड पासपोर्ट साइज फोटो
- छात्र के हस्ताक्षर
- आधार/जन्मतिथि प्रमाणपत्र/वोटर आईडी/बैंक पासबुक/पासपोर्ट/पैन कार्ड/राशन कार्ड
- वैध जन्मतिथि प्रमाणपत्र
- वैध पत्र व्यवहार का पता
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

12वीं के लिए जरूरी प्रमाणपत्र और विवरण
- ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर
- कलर पासपोर्ट साइज फोटो
- छात्र के हस्ताक्षर
- आधार/जन्मतिथि प्रमाणपत्र/वोटर आईडी/बैंक पासबुक/पासपोर्ट/पैन कार्ड/राशन कार्ड
- वैध जन्म तिथि प्रमाणपत्र
- वैध पत्र व्यवहार का पता
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- 10वीं की अंक तालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed