फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   900 Applicants Apply for 416 seats of Ayurveda Homeopathy and Unani State quota

उत्तराखंड: आयुष की 416 सीटों के लिए 900 से ज्यादा दावेदार, 20 अगस्त को जारी होगी मेरिट 

Mon, 19 Aug 2019 08:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Aug 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
900 Applicants Apply for 416 seats of Ayurveda Homeopathy and Unani State quota
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश में आयुर्वेद, होम्योपैथ और यूनानी की स्टेट कोटा की 416 सीटों के लिए 900 से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है। एक और कॉलेज की मान्यता आने के बाद स्टेट कोटा सीटों की संख्या 386 से बढ़कर 416 हो गई है। रविवार की रात 12 बजे तक पंजीकरण प्रक्रिया जारी रही। अब 20 अगस्त को मेरिट जारी की जाएगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की ओर से बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस की राज्य कोटा की 416 सीटों पर दाखिले के लिए आयुष यूजी काउंसिलिंग कराई जा रही है। इसके अलावा सेल्फ फाइनेंस मैनेजमेंट कोटा की 154 सीटों पर भी इसी काउंसिलिंग से एडमिशन होंगे। इस काउंसिलिंग के तहत 18 अगस्त को पंजीकरण और फीस जमा कराने की अंतिम तिथि थी।
विज्ञापन


विवि के कुलसचिव रामजी शरण शर्मा ने बताया कि 20 अगस्त को वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 21 और 22 अगस्त को छात्र अपनी च्वाइस भरकर फाइनल प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि की ओर से 24 अगस्त को प्रथम चरण का सीट आवंटन किया जाएगा। आवंटित सीटों पर छात्र 26 अगस्त तक एडमिशन ले सकेंगे। इसके बाद बची हुई सीटों पर दाखिले के लिए 31 अगस्त से दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed