फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1949 lecturers will be appointed soon in uttarakhand colleges

उत्तराखंड: शिक्षकों की कमी होगी दूर, कॉलेजों को जल्द मिल सकते हैं 1949 लेक्चरर 

Wed, 29 Jan 2020 03:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Jan 2020 03:12 PM IST
सार

  • सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेगी सरकार 

विज्ञापन
1949 lecturers will be appointed soon in uttarakhand colleges

विस्तार

उत्तराखंड के कालेजों को जल्द 1949 लेक्चरर मिल सकते हैं। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक विभाग की ओर से इस मामले में मुख्य स्थायी अधिवक्ता को पत्र लिखा जा चुका है। इसके बाद सरकार मामले में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने के लिए महाधिवक्ता को कहेगी। 

विज्ञापन


प्रदेश के कालेजों में लेक्चरर के चार हजार से अधिक पद खाली हैं। विभाग में खाली इन पदों को भरा जा सके इसके लिए विभाग ने 507 पदों पर सीधी भर्ती के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा है, जबकि सहायक अध्यापक से लेक्चरर के 1949 पदों पर प्रमोशन होना है। 

विज्ञापन

इसके बाद गेस्ट टीचरों के खाली पदों पर भर्ती होगी। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक लेक्चरर के पदों पर प्रमोशन के लिए विभागीय प्रमोशन समिति की बैठक हो चुकी है। लेकिन आरक्षण से संबंधित एक मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने से लेक्चरर की प्रमोशन सूची जारी नहीं हो पाई है।

शिक्षा निदेशक के मुताबिक हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के गेस्ट टीचरों के मामले में आए फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रकरण में जल्द निर्णय के लिए सरकार को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने को कहा है। शिक्षा निदेशक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाईकोर्ट में याचिका के लिए मुख्य स्थायी अधिवक्ता को लिखा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed