{"_id":"5a579ad94f1c1b2a198b46ba","slug":"151569089319-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में रविवार को दोपहर बाद बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, नंदा घुंघटी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। नदी घाटी क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक आ गई है। शनिवार देर रात भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।
जिले में रविवार को सुबह चटख धूप खिली थी, लेकिन दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अचानक बादल छा गए। देखते ही देखते निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट, घांघरिया, पांडुकेश्वर और लामबगड़ क्षेत्र में भी देर शाम तक बारिश हुई। गोपेश्वर में दोपहर करीब एक बजे आधा घंटे तक ओलावृष्टि भी हुई। ब्यूरो