{"_id":"5cb4e15bbdec22144f418c94","slug":"101555358043-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः 17 अप्रैल से शुरू होगी आरटीई प्रवेश प्रक्रिया, यहां जानिए पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उत्तराखंडः 17 अप्रैल से शुरू होगी आरटीई प्रवेश प्रक्रिया, यहां जानिए पूरा शेड्यूल
Tue, 16 Apr 2019 02:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के निजी विद्यालयों की 95 हजार सीटों पर गरीब व अपवंचित वर्ग के छात्रों के प्रवेश के लिए कल विज्ञप्ति जारी होगी। ज्यादातर जिलों ने विज्ञप्ति अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी को भेजी है। मंगलवार को अनुमोदन मिलने के बाद बुधवार से इसका प्रकाशन होने की संभावना है। इस प्रक्रिया में विज्ञप्ति प्रकाशित करने की आखिरी तिथि 19 अप्रैल है।
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होने के कारण इस वर्ष शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद भी शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के प्रवेश अभी तक नहीं हो सके हैं। पिछले दिनों मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सचिव समिति की बैठक ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए अनुमोदन के लिए निर्वाचन आयोग को भेजा था। आयोग के स्तर से मंजूरी मिलने के बाद अपर राज्य परियोजना अधिकारी सभी के लिए शिक्षा परिषद एसबी जोशी ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
आरटीई प्रवेश समिति में सभी जिलों के जिलाधिकारी पदेन अध्यक्ष होते हैं। इसलिए विभाग ने विज्ञप्ति तैयार कर अनुमोदन के लिए जिलाधिकारियों को भेज दी है। अनुमोदन मिलने के बाद विज्ञप्ति प्रकाशित होगी और तय कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। अपर राज्य परियोजना अधिकारी एसबी जोशी ने बताया कि 16 मई को सभी जिलों में लॉटरी के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
देहरादून, हरिद्वार और चमोली का कार्यक्रम
समाचार पत्रों में विज्ञप्ति जारी करने की अंतिम तिथि : 19 अप्रैल
ऑनलाइन पोर्टल में स्कूलों का पंजीकरण : 20 से 28 अप्रैल
ऑनलाइन पोर्टल में छात्रों का आवेदन : 29 अप्रैल से 13 मई
विद्यालयों में प्रवेश के लिए लॉटरी : 15 मई 2019
लॉटरी से परिणाम जारी करने की तिथि : 16 मई 2019
अन्य जिलों का कार्यक्रम
- आवेदन पत्रों का प्रकाशन : 13 से 19 अप्रैल
- समाचार पत्रों में विज्ञप्ति जारी करने की अंतिम तिथि : 19 अप्रैल
- विकासखंड व संकुल स्तर पर आवेदन पत्र उपलब्ध कराने की अंतिम तिथि : 20 अप्रैल
- छात्रों के आवेदन की अंतिम तिथि : 10 मई
- ब्लॉक स्तर पर आवेदन पत्रों की जांच : 12 मई
- विद्यालयों में प्रवेश के लिए लॉटरी : 15 मई
- लॉटरी परिणाम जारी करने की तिथि : 16 मई 2019
( नोटः आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं, कमेंट बॉक्स में लिखें... )