फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   madhumita sister appeals governor to prevent bail for amarmani tripathi

मधुमिता की बहन ने लगाई राज्यपाल से गुहार

Wed, 12 Dec 2012 11:13 AM IST
देहरादून/अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Dec 2012 11:13 AM IST
विज्ञापन
madhumita sister appeals governor to prevent bail for amarmani tripathi

चर्चित मधुमिता हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी ने राज्यपाल अजीज कुरैशी के समक्ष सजा माफी याचिका दाखिल की है। उधर, इसकी भनक लगने पर मधुमिता की बहन निधि ने मंगलवार को राज्यपाल को इस बारे में प्रत्यावेदन दिया। उन्होंने परिवार को अमरमणि और यूपी की सपा सरकार से खतरा बताया है।

विज्ञापन


निधि ने अनुरोध किया है कि अमरमणि माफिया है। उस पर 33 आपराधिक मामले दर्ज है। इसलिए उसकी सजा माफ न की जाए। वह इस मसले पर सप्ताह भर पहले दिल्ली में राज्यपाल से मुलाकात भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को मीडिया से रूबरू निधि ने बताया कि अमरमणि ने दो सप्ताह पहले सजा माफी याचिका दाखिल की है। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने पिछले सप्ताह दिल्ली में राज्यपाल अजीज कुरैशी से मुलाकात की थी। उन्हें यह भी बताया था कि उसकी बहन मधुमिता शुक्ला की हत्या के आरोप में नैनीताल हाईकोर्ट ने अमरमणि सहित पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसी क्रम में निधि ने मंगलवार को राज्यपाल को अपना प्रत्यावेदन दिया है। उन्होंने अपील की है कि अमरमणि जैसे अपराधी की सजा किसी भी कीमत पर माफ न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निधि ने दावा किया कि उसे और उसके परिवार को अमरमणि और यूपी की सपा सरकार से जान का खतरा है। अमरमणि के प्रभाव के चलते सरकार ने उसकी मां को कोर्ट से मिला गनर भी वापस ले लिया। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले अमरमणि अपने प्रभाव का बेजा इस्तेमाल कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed