फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शराब पीने से मना किया तो पंखे से लटक गया

शराब पीने से मना किया तो पंखे से लटक गया

Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के एटनबाग गांव में एक युवक ने पंखे से लटककर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक युवक शराब का आदी था। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार संजय (36) पुत्र छोटे लाल ड्राइवर था। उसके तीन बच्चे हैं। उसे शराब की लत थी। रविवार को वह काम पर नहीं गया और घर पर ही शराब पीने लगा। शराब पीने पर उसका पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी के लाख मना करने पर भी वह शराब पीता रहा। जिससे नाराज होकर पत्नी वहां से चली गई। बच्चे भी खेलने में मशगूल हो गए। इस दौरान संजय को न जाने क्या सूझी वह अचानक उठा और नशे में ही चादर के सहारे पंखे से लटक गया। काफी देर जब पत्नी वापस लौटी तो उसने पति का पंखे से लटका शव देखा। उसके रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर की ओर दौड़ पडे़। लोगों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। चौकी प्रभारी हरबर्टपुर योगेश पांडेय ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


डिप्रेशन के शिकार युवक ने की खुदकुशी
विकासनगर। हरबर्टपुर में डिप्रेशन के शिकार युवक ने बाथरूम में रोशनदान से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हरबर्टपुर स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस के अनुसार रमन बडोला (29) पुत्र सत्यदेव बडोला निवासी झंडूवाला आदर्श विहार वार्ड दो में अपने पिता और मां के साथ रहता था। सोमवार की शाम को वह घर पर अकेला था। मां बाप किसी काम से बाहर गए हुए थे। शाम करीब छह बजे जब दोनों वापस लौटे तो उन्होंने बेटे का शव बाथरूम में रस्सी के सहारे लटका देखा। उनके रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर की ओर दौड़ पडे़। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed