{"_id":"11-67150","slug":"Dehradun-67150-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में फिर भारी बारिश की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में फिर भारी बारिश की आशंका
Dehradun
Updated Sat, 20 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। प्रदेश में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की आशंका है। विशेषकर दक्षिणी उत्तराखंड (कुमाऊं) के कुछ क्षेत्रों में बेहद भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में चेतावनी जारी की गई है। कहीं-कहीं तकरीबन 60 तो कहीं 70-120 मिलीमीटर बारिश का अनुमान है।
कुमाऊं के पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर आदि समेत गढ़वाल के चमोली, रूद्रप्रयाग आदि जनपदों, मैदान के इलाकों में भी गरज के साथ बारिश संभावित है। उत्तराखंड में लगभग सभी स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई। दून में सुबह के वक्त रही उमस भरी गर्मी के बाद दोपहर आते-आते बादल छा गए। झमाझम बारिश हुई। बीच में कुछ देर रुकने के बाद शाम के वक्त एक बार फिर तेज बारिश हुई। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 23.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 95, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 84 दर्ज किया गया।
वहीं, टिहरी में 10.8, जबकि मुक्तेश्वर में 3.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई। दून में रविवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है। यहां गरज के साथ बारिश हो सकती है। भारी बारिश के एक-दो दौर होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 30, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।