{"_id":"11-66409","slug":"Dehradun-66409-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड पर संकट के बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड पर संकट के बादल
Dehradun
Updated Fri, 05 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से जुड़ चुके 22 बीएड कालेजों की इस वर्ष की परीक्षा की जिम्मेदारी उत्तराखंड तकनीकी विवि के पास वापस तो आ गई है, लेकिन 1500 दाखिलों का मामला अब भी अटका हुआ है। यह वो छात्र हैं जिन्हें कालेजों ने सीधा दाखिला दिया था। विवि केवल प्रवेश परीक्षा के मार्फत दाखिला पाने वाले 450 छात्रों को ही वेलिड मान रहा है। फिलहाल इस उलझन की वजह से तकनीकी विवि ने बीएड की परीक्षा तिथि घोषित नहीं की है।
तकनीकी विवि ने बाकी सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है, लेकिन बीएड पर असमंजस बरकरार है। विवि का तर्क है कि अभी सिर्फ 450 छात्रों के दाखिले ही वैध हैं। बाकी 1500 छात्रों की परीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. डीएस चौहान ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को पत्र भेजा है। शासन से दिशा निर्देश मिलने के बाद ही इन छात्रों के भविष्य पर विचार किया जाएगा। जानकारी आने के बाद बीएड की परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।
स्पेशल बैक परीक्षा की फीस घटाई
छात्रों के भारी विरोध के बाद बृहस्पतिवार को तकनीकी विवि ने स्पेशल बैक परीक्षा का शुल्क घटा दिया। तकनीकी विवि के उपकुलसचिव डा. आशीष उनियाल ने बताया कि अब प्रति विषय शुल्क 2500 से घटाकर 1000 रुपये कर दिया गया है। दूसरी ओर, छात्रों ने मांग की है कि विवि पूर्व की भांति शुल्क 250 रुपये किया जाए। साथ ही छात्रों ने आपदा के चलते परीक्षा की तिथि 8 जुलाई से बढ़ाकर 15 जुलाई करने और देहरादून में तुलाज इंस्टीट्यूृट के अलावा डीआईटी व यूआईटी को भी परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की है।