{"_id":"11-61348","slug":"Dehradun-61348-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए प्रशासन ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए प्रशासन ने की तैयारी
Dehradun
Updated Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। जिस भी स्कूल की शिकायत मिलेगी उसके प्रिंसिपल से प्रशासन पूछताछ करेगा और उचित कार्रवाई करेगा। अभिभावक पब्लिक स्कूलों के खिलाफ अपनी शिकायत कर सकें इसके लिए प्रशासन ने एक टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। पब्लिक स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अमर उजाला के अभियान के बाद जिला प्रशासन ने पब्लिक स्कूलों पर सख्ती बरतने की तैयारी की है।
बुधवार को जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शिक्षा अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करके निर्देश दिया कि जिस भी पब्लिक स्कूल की शिकायत आती है उसके खिलाफ तुरंत उचित कार्रवाई की जाए। पब्लिक स्कूलों की शिकायतों को दूर करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक करने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों की सुविधा के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर जो भी अभिभावक स्कूल के खिलाफ जो भी शिकायत करेगा उस पर तुरंत संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। शिकायतों में जिस स्कूल का मामला सामने आएगा उसके प्रिंसिपल को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। इस कार्य की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी नगर शिक्षा अधिकारी को दी गई है।
डीएम के निर्देश
जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया है कि वह प्रतिदिन शिक्षा विभाग से प्राप्त होने वाली समस्याओं और शिकायतों को पृथक पंजिका में दर्ज करें। इसी तरह मुख्य शिक्षा अधिकारी को भी निर्देश दिया है कि वह प्रतिदिन जिला पूर्ति कार्यालय से शिकायत प्राप्त कर उनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित कराएं। साथ ही डीएम को जानकारी देते रहें।
विज्ञापन
इस टोल फ्री नंबर पर करें स्कूलों की शिकायत। -18002582581
कोट--
स्कूलों को लेकर आ रही शिकायतें गंभीर हैं। प्रशासन इसे गंभीरता से ले रहा है। अभिभावकों की जो भी शिकायतें आएंगी, उसके आधार उस स्कूल के प्रबंधन से पूछताछ की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों की टीम बना दी गई है।
-बीवीआरसी पुरुषोत्तम, जिलाधिकारी
फेल नहीं किए जा सकते आठवीं तक के छात्र
देहरादून। सेंट जोजेफ एकेडमी में विभिन्न कक्षाओं में फे ल हुए छात्र-छात्राओं को फेल नहीं किया जा सकता है। अभिभावकों की शिकायत पर बुधवार को मामले की जांच जिलाधिकारी के निर्देश पर आरटीई प्रभारी तृप्ता शर्मा ने की तो पता चला कि एकेडमी के प्रिंसिपल ब्रदर जार्ज को आरटीई के नियमों की जानकारी ही नहीं है। उन्होंने आरटीई प्रभारी से कहा कि वे बृहस्पतिवार को दुबारा आएं, जिससे उन्हें नियमों को पढ़ने का मौका मिल जाएगा। डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि आठवीं कक्षा तक किसी भी बच्चे को फेल नहीं किया जा सकता है। यदि सेंट जोजेफ एकेडमी में इस तरह का मामला सामने आया है तो उसके खिलाफ सख्ती की जाएगी।