{"_id":"11-60254","slug":"Dehradun-60254-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन से बना गोदाम न बन जाए मौत का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन से बना गोदाम न बन जाए मौत का सामान
Dehradun
Updated Thu, 14 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
श्यामपुर। ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर श्यामपुर पुलिस चौकी के समीप करीब एक एकड़ भूमि में पॉलीथिन और बांस से बना एक गोदाम दुर्घटना को न्योता दे रहा है।
हाईवे के ठीक किनारे गोदाम आबादी के बीच बना है। जो पॉलीथिन और सूखे बांस से बना हुआ है। गोदाम के अंदर बड़ी संख्या में मजदूर कार्य करते हैं। हैरत की बात यह किगोदाम के ठीक ऊपर हाईटेंशन लाइन गुजर रही हैं और बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। मगर, किसी भी जिम्मेदार अधिकारी की नजर इस पर नहीं पड़ रही है। चारों ओर पॉलीथिन से बंद इस गोदाम में गत्ते की पेटियां और कांच का सामान भरा हुआ है। ऐसे में गोदाम में कार्य करने वाले और आसपास रहने वालों लोगों की जिंदगी भी दांव पर लगी है। गोदाम के पास प्राथमिक विद्यालय भी है। विद्यालय के शिक्षिकाओं ने बताया कि कुछ दिन पहले ही विद्यालय के समीप बिजली की तार भी टूटी थी। हाईवे के किनारे होने के कारण जलती सिगरेट-बीड़ी फेंकने वालों की भी कमी नहीं है। कहीं प्रशासन की कुं भकरणी नींद लोगों की जिंदगी पर भारी न पड़ जाए।
इंसेट
अमितग्राम में भी ऐसा ही एक गोदाम
ऐसा ही एक गोदाम अमितग्राम के समीप आबादी वाले क्षेत्र में बना हुआ है। चारों ओर आबादी से घिरे इस गोदाम से भी आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को खतरा बना हुआ है।
इनकी सुनिए
पॉलीथिन और बांस से बने गोदामों की जानक ारी संज्ञान में नहीं है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - संगीता कन्नौजिया, तहसीलदार ऋषिकेश
फोटो कैप्शन- 10 आरके एस 50,51,52- हाईवे पर स्थित ये पॉलीथिन से बना गोदाम हाईटेंशन लाइन और बिजली के लगे ट्रांसफार्मर के बिल्कुल करीब है। जिससे भयंकर घटना का अंदेशा बना हुआ है।