{"_id":"11-57853","slug":"Dehradun-57853-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों के पीछे दौड़ा हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों के पीछे दौड़ा हाथी
Dehradun
Updated Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। वन विभाग के लाख प्रयासों के बावजूद क्षेत्र में हाथी की धमक जारी है। बीती रात टस्कर हाथी ने पीजी कालेज के समीप टैंट का कार्य कर रहे श्रमिकों को दौड़ाया। उसने हरिद्वार रोड पर जमकर तोड़फोड़ की। साईं विहार कालोनी में नागरिकों ने हो-हल्ला कर किसी तरह हाथी को भगाया।
बुधवार देर रात हरिद्वार रोड पर कालेज के समीप हाथी ने पॉली हाउस पर धावा बोलकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और क्यारियों को तहस नहस कर दिया। इसके समीप एक प्लाट की चहारदीवारी तोड़कर हाथी भीतर जा घुसा, जहां श्रमिक विवाह समारोह के लिए टैंट बांधने में जुटे थे। अचानक हाथी को करीब आते देख उनके होश फाख्ता हो गए। उन्हें वहां से भागकर जान बचानी पड़ी, हाथी ने भी उनका पीछा किया, गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। इसके बाद हाथी ने साई विहार कालोनी की ओर रुख किया। आहट सुन लोग जाग गए। कालोनी की गली में हाथी को चहलकदमी करते देख लोगों में भय व्याप्त हो गया। उन्होंने बमुश्किल हो-हल्ला कर उसे वहां से भगाया। इस दौरान हाथी ने हरिद्वार रोड काले की ढाल पर कैलासी देवी का फल-सब्जी का खोखा और पीजी आटोनामस कालेज की बाउंड्रीवाल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। हाथी को पॉश कालोनी और हाईवे पर चहलकदमी से लोगों में भय व्याप्त है।