{"_id":"11-57656","slug":"Dehradun-57656-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम को सौंपी अवैध प्लाटिंग की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम को सौंपी अवैध प्लाटिंग की जांच
Dehradun
Updated Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। जैंतनवाला में ग्राम समाज की जमीन और नदी पर कब्जा कर अवैध प्लाटिंग किए जाने के खुलासे के बाद जिला प्रशासन ने एडीएम (राजस्व एवं वित्त) झरना कमठान को जांच सौंप दी है। उधर, एमडीडीए ने भी अवैध प्लाटिंग पर नोटिस जारी कर दिया है।
अमर उजाला ने 28 जनवरी के अंक में ‘ग्राम समाज की जमीन भूमाफिया ने खाई’ शीर्षक से जमीनों पर कब्जे का खुलासा किया था। इसके बाद एमडीडीए और जिला प्रशासन हरकत में आ गए। जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि मामले की जांच अपर जिलाधिकारी राजस्व एवं वित्त झरना कमठान करेंगी। उनके नेतृत्व में एक कमेटी बनाई जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलने पर भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर एमडीडीए सचिव बंशीधर तिवारी ने बताया कि अवैध प्लाटिंग के मामले में सोमवार को नोटिस जारी कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, सुनवाई के बाद ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया जाएगा।
भूमाफिया में हड़कंप
खबर प्रकाशित होने के बाद कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक सरकार और प्रशासन पर अच्छी पकड़ रखने वाले एक नेता की शह पर यहां प्लाटिंग की गई है। यही नहीं, कई झोपड़ियां भी यहां लगाई गई हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को उक्त नेता और अन्य कब्जाधारक प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक कार्रवाई रुकवाने के लिए चक्कर काटते रहे।