{"_id":"11-53074","slug":"Dehradun-53074-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही बना पॉप आइकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही बना पॉप आइकन
Dehradun
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलाकुई। न कोई गुरु मिला, न कभी कहीं से संगीत की कोई विधिवत दीक्षा ली। बस एक जुनून था, जिसने साजों की दुनिया से जोड़ दिया। कदम बढ़ते गए तो सुर, लय, ताल से रिश्ता और गहराता गया। आजीविका के लिए पुलिस की कठिन नौकरी की, लेकिन गीत-संगीत से जुड़ाव छूटा नहीं। गुनगुनाने से शुरू हुआ सफर उस मुकाम तक आ पहुंचा है, जहां प्रशंसकों की दाद मिलने लगी है। सिर्फ प्रशंसक ही नहीं अब तो भोजपुरी फिल्मों के संगीत निर्देशक भी मुरीद हो चुके हैं। हरियाणा से भी कई फिल्मों में गाने के आफर मिल रहे हैं। यह कहानी है उत्तराखंड पुलिस के सिपाही नितिन मोहन की। नितिन के सुरों का जादू ‘तुम्हारी कसम’ गाने से इन दिनों यू ट्यूब पर खूब बिखर रहा है।
सहसपुर थाने में तैनात नितिन नतिन मोहन मूलत: पिथौरागढ़ के कगड़ीहाट के रहने वाले हैं। नितिन बताते हैं कि देहरादून में फिल्म ‘द किलर’ की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात निर्देशक दर्शन बग्गा से हुई। दर्शन नितिन की आवाज से काफी प्रभावित हुए और उन्हें मुंबई आने का न्योता दे दिया। नितिन मुंबई पहुंचे तो दर्शन ने उनकी मुलाकात संगीत निर्देशक रोहित सिन्हा से कराई। नितिन बताते हैं कि सिन्हा ‘अदा’ फिल्म में प्रख्यात संगीत निर्देशक एआर रहमान संग काम कर चुके हैं। नितिन के मुताबिक सिन्हा ने उनका गाना सुना और तुरंत उनके एलबम की तैयारी शुरू कर दी। अब तीन सप्ताह पूर्व ही नितिन का पहला गाना ‘तुम्हारी कसम’ यू ट्यूब पर अपलोड किया गया। इस अवधि में एक हजार से अधिक लोग गाने को पसंद कर चुके हैं। नितिन बताते हैं कि उनके पास भोजपुरी और हरियाणवी फिल्मों में गाने के भी कई आफर आ रहे हैं। हालांकि, नितिन का मानना है कि यह तो बस शुरुआत है, मंजिल अभी काफी दूर है। वह अपने प्रशंसकों से उनका एलबम देखने-सुनने की अपील भी करते हैं।